खुश खबरी:- दनकौर के पराग पाराशर का मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा में चयन, क्षेत्र का किया नाम रोशन


   मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी”/ गौतमबुद्धनगर

दनकौर क्षेत्र के होनहार युवा पराग पाराशर ने मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा (जूनियर सिविल जज) में सफलता प्राप्त कर अपने क्षेत्र, परिवार और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। हाल ही में घोषित परिणाम में पराग पाराशर ने मेरिट सूची में 20वां स्थान हासिल किया है।

पराग पाराशर, श्री शिवचंदन पाराशर एवं आशालता पाराशर के सुपुत्र हैं। उनके पिता बिहारी लाल इंटर कॉलेज, दनकौर में अध्यापक हैं, जबकि माता भी माध्यमिक शिक्षा विभाग में अध्यापन का कार्य कर रही हैं। पराग के बड़े भाई लोक निर्माण विभाग (PWD) राजस्थान में अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) के पद पर जयपुर में कार्यरत हैं।

पराग ने अपनी इस उपलब्धि के लिए वर्षों तक कठोर परिश्रम और समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने अब तक चार अलग-अलग राज्यों की न्यायिक सेवाओं की परीक्षाओं में भाग लिया और कई बार साक्षात्कार चरण तक पहुँचे, परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। अंततः मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपने सपने को साकार कर दिखाया।

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। पराग पाराशर की सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है, जो यह संदेश देती है कि “लगन और धैर्य से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy