
Vision Live/Greater Noida
एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस का आयोजन रविवार को डेल्टा-1 स्थित श्री पीपल महादेव मंदिर में किया गया। कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर जी ने शाम 4 बजे से 7 बजे तक भक्तों को भगवान की अमृतमयी कथाओं का रसपान कराया।
इस अवसर पर कथा में प्रह्लाद चरित्र, समुद्र मंथन, वामन अवतार, संक्षिप्त राम कथा एवं कृष्ण जन्मोत्सव का दिव्य वर्णन किया गया।
कथा के प्रमुख प्रसंग
प्रह्लाद चरित्र – भक्त प्रह्लाद की विष्णु भक्ति और हिरण्यकश्यप का अंत नरसिंह अवतार द्वारा।
वामन अवतार – भगवान विष्णु का पांचवां अवतार, जिसने असुर राजा बलि का अहंकार दूर कर ब्रह्मांड में संतुलन स्थापित किया।
समुद्र मंथन – देवताओं और दैत्यों द्वारा अमृत प्राप्ति का अद्भुत प्रसंग।
कृष्ण जन्मोत्सव – भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन।
यजमान व विशेष उपस्थितगण
कथा में यजमान के रूप में शरद अर्चना त्यागी, अभय रश्मि त्यागी, मीनाक्षी माही माहेश्वरी, योगेन्द्र गीता वर्मा, ओमप्रकाश पूनम अग्रवाल, बबीता बंसल, सरोज अरोड़ा, ममता सिंह, सरोज तोमर, कुलदीप शर्मा, राकेश शर्मा, साधना, रश्मि अरोड़ा, अर्चना वशिष्ट, डी.के. अरोड़ा, आर.डी. तिवारी, रामावतार गुप्त, निशु गोयल, अजय केडिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भक्तों ने कथा श्रवण कर भक्ति, आस्था और आध्यात्मिकता का अनुभव किया।