
📌 Vision Live / Dadri
गुर्जर विद्या सभा दादरी, गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में संचालित मिहिर भोज शिक्षण संस्थानों के प्रबन्ध समितियों के चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए। गौरतलब है कि दिनांक 10 अगस्त 2025 को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे और 17 अगस्त 2025 को मतदान निर्धारित था, लेकिन लोकतांत्रिक परम्परा और आपसी सहमति के चलते सभी संस्थानों की प्रबन्ध समितियों के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गए।
इस अवसर पर निम्न पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए–
- गुर्जर विद्या सभा: अध्यक्ष – चौ. वेदराम भाटी (पूर्व मंत्री), सचिव – रामशरण नागर (एडवोकेट)
- मिहिर भोज इंटर कॉलेज: अध्यक्ष – चरणजीत नागर, प्रबन्धक – प्रधान राजेश भाटी
- मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज: अध्यक्ष – सतीश नम्बरदार (बादलपुर), प्रबन्धक – दिनेश भाटी (एडवोकेट)
- मिहिर भोज पी.जी. कॉलेज: अध्यक्ष – चौ. धर्मवीर प्रधान, सचिव – वेदपाल भाटी
- मिहिर भोज बालिका डिग्री कॉलेज: अध्यक्ष – जयप्रकाश नागर (एडवोकेट), सचिव – ईश्वर भाटी
- मिहिर भोज बालिका जूनियर हाई स्कूल: अध्यक्ष – आजाद प्रधान, प्रबन्धक – कुलदीप नागर
- मिहिर भोज आई.टी.आई.: अध्यक्ष – ओकार नागर, प्रबन्धक – सतवीर भाटी (एडवोकेट)
- सार्वजनिक मिहिर भोज पुस्तकालय: अध्यक्ष – ब्रहमपाल नागर
सचिव रामशरण नागर (एडवोकेट) ने जानकारी दी कि सभी संस्थानों की समितियों में अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक परम्परा और आपसी सहयोग का प्रमाण है, जिससे शिक्षा संस्थानों का संचालन और अधिक सुचारु रूप से होगा।