अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक तिलपता में संपन्न, सामाजिक जागरूकता और सम्राट मिहिर भोज जयंती पर हुआ मंथन

मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी”/ ग्रेटर नोएडा

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की एक अहम बैठक तिलपता गांव में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नागर ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी. एन. सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी, प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नागर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव नागर, क्षेत्रीय महामंत्री अरविन्द भाटी, महानगर अध्यक्ष नोएडा सुशील अवाना, युवा जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर शिवा भाटी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण नागर, जिला उपाध्यक्ष सुभाष नागर, सचिन भाटी (कैमराला), अनिल अधाना और राजेश भाटी मौजूद रहे।

बैठक में सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए गांव-गांव और गली-गली जन-जागरूकता अभियान चलाने पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।

इसके साथ ही 18 सितंबर 2025 को सम्राट मिहिर भोज की जयंती को भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नागर ने कहा, “सम्राट मिहिर भोज की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी और इसके लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।”

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य ने कहा, “सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय गुर्जर महासभा विशेष अभियान चलाएगी, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy