
मौहम्मद इल्यास – “दनकौरी” / ग्रेटर नोएडा
दनकौर थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने 7950 डिब्बियां ‘Made in Korea’ ब्रांड की अवैध सिगरेट, 3 किलो 100 ग्राम गांजा, दो वाहन और 20,120 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस सिलसिले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो असम से माल लाकर एनसीआर क्षेत्र में स्टूडेंट्स को निशाना बनाकर मुनाफाखोरी कर रहे थे।
सफलता का सूत्रधार: कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह की नेतृत्वकारी भूमिका सराहनीय रही। उनकी सक्रिय निगरानी व टीम समन्वय के चलते मुखबिर की सूचना पर त्वरित व प्रभावी घेराबंदी की गई, जिससे यह सफलता संभव हुई।
घटना का विवरण:
दिनांक 26 जुलाई 2025 को रात्रि लगभग 10:30 बजे सलारपुर अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दनकौर पुलिस ने एक महिंद्रा XUV 500 (UP17Q8700) को रोका। तलाशी में उसमें भारी मात्रा में सिगरेट और गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- यासीन, पुत्र अफलातुन, निवासी किदवई नगर, बड़ौत, बागपत (उम्र 50 वर्ष)
- शाहरुख, पुत्र अनवर, निवासी विजय पार्क, भोजपुर, भजनपुरा, दिल्ली (उम्र 31 वर्ष)
- इमरान, पुत्र तराबू, निवासी लक्ष्मी गार्डन, भरतोला ट्रांसफार्मर, लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद (उम्र 35 वर्ष)
बरामदगी का विवरण:
- 7950 डिब्बियां कोरियन ‘ESSE Lights’ अवैध सिगरेट (अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख)
- 3 किलो 100 ग्राम गांजा
- ₹20,120 नकद
- 1 महिंद्रा XUV 500
- 1 मारुति स्विफ्ट कार
अपराध का तरीका:
अभियुक्त सिगरेट और गांजा असम से कम कीमत में खरीदकर, एनसीआर क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज के छात्रों को ऊंचे दाम पर बेचते थे।
पंजीकृत मुकदमा:
मुकदमा संख्या: 193/25
धाराएं: 8/20 NDPS Act व 7/20 सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003
थाना: दनकौर, गौतमबुद्धनगर
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम:
- उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह
- उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह
- उपनिरीक्षक इदरीश
- उपनिरीक्षक रितेश कुमार
- उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह
- हेड कांस्टेबल उपेन्द्र (1299)
- हेड कांस्टेबल आशीष बालियान (सर्विलांस सेल)
- कांस्टेबल सूरजपाल (3470)
- कांस्टेबल अजय कुमार (3789)
- कांस्टेबल रवि कुमार (3741)
- कांस्टेबल विजय (285)

एडीसीपी सुधीर कुमार ने की सराहना
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि “दनकौर पुलिस की यह कार्रवाई युवाओं को नशे की गिरफ़्त से बचाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह ऑपरेशन पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।” उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की सघन निगरानी व कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।