भाजपा गौतमबुद्धनगर: सात मंडलों की कार्यकारिणी घोषित, कुछ को दोबारा मौका – तो कुछ को मायूसी

 



दनकौर में अमित नागर दूसरी बार बने मंडल महामंत्री, बधाई देने वालों का लगा तांता

  मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी“/  ग्रेटर नोएडा
भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्रीय निर्देशानुसार और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को जनपद गौतमबुद्धनगर के सात मंडलों — ग्रेटर नोएडा, दादरी नगर, जेवर, रबूपुरा, जारचा, बादलपुर और दनकौर की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषणा के बाद जहां कई नए चेहरों को संगठन में जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं, वहीं कुछ पुराने पदाधिकारियों को लगातार दूसरी बार मौका मिलने से उनका उत्साह दोगुना हो गया। वहीं कुछ सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान न मिलने से हल्की मायूसी भी देखी गई।

दनकौर मंडल में अमित नागर को लगातार दूसरी बार मंडल महामंत्री बनाया गया है। उनके मनोनयन के बाद कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने वालों का तांता लग गया है। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों तक, उन्हें बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

अमित नागर ने इस अवसर पर कहा,
“मैं आदरणीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के समस्त नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ। यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊँगा।”

घोषणा के दौरान पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी, अर्पित तिवारी, सुनील सिंह, राजीव सिंघल, महेन्द्र सिंह नागर, धीर सिंह राणा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा,
“2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर कार्यकर्ता को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने में जुटना होगा। मंडल कार्यकारिणी का गठन इसी दिशा में एक संगठित कदम है।”

नवगठित कार्यकारिणी में अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक संतुलन को प्राथमिकता दी गई है। कुछ पदाधिकारियों को दोबारा मौका देकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×