“छोटा परिवार, सुखी परिवार” की अलख—नट की मढ़िया गांव में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

 

– मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी”/ गौतमबुद्धनग

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ग्राम नट की मढ़िया में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी की देखरेख में स्वाभिमान टीम द्वारा होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।

इस कार्यक्रम में GIMS अस्पताल की डॉक्टर और स्थानीय आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और परिवार नियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या सोनी ने बताया कि महिलाओं को अस्थायी और स्थायी गर्भनिरोधक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि ये सभी सुविधाएं सरकारी अस्पतालों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।

समूह गतिविधियों के माध्यम से “छोटा परिवार, सुखी परिवार” की अवधारणा को सरल भाषा में समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान इच्छुक महिलाओं को मौके पर ही गर्भनिरोधक साधन वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। स्वाभिमान टीम ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Translate »