भाजपा में खुली लूट

दादरी में भाजपा नेता राधा चरण भाटी के परिवार में सैंध लगाते हुए जिला कांग्रेस ने उनकी बेटी को कांग्रेस के पाले में खींच लिया
जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता राधाचरण भाटी, बेटी सोनल नागर  ने कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की

भाजपा में खुली लूट-भाजपा नेता की बेटी कांग्रेस में शामिल

लड़की हूं, लड़ सकती हू, मैं पार्टी के लिए मेहनत  से काम करूंगींः- सोनल नागर

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर में भाजपा में खुली लूट की गई है। गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस की ओर से सैंध लगाते हुए राजनीतिक रूप से भाजपा को झटका दिया गया है। दादरी में भाजपा नेता राधा चरण भाटी के परिवार में सैंध लगाते हुए जिला कांग्रेस ने उनकी बेटी को कांग्रेस के पाले में खींच लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा चरण भाटी की बेटी सोनल नागर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा नेता राधा चरण भाटी की बेटी द्वारा कांग्रेस की सदस्यता लेने से दादरी में भाजपा के लिए एक बडा झटका माना जा रहा है। भाजपा में खुली लूट पर खुशी जताते हुए गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में कांग्रेस लगतार मजबूती की ओर बढ रही है। राधा चरण भाटी मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष भी है और भाजपा में एक बडा नाम माने जाते हैं, उनकी बेटी सोनल नागर ने कांग्रेस में अपनी आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की है। उधर जिला कांग्रेस ने सोनल नागर का स्वागत किया है। कांग्रेस के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता राधाचरण भाटी, बेटी सोनल नागर  ने कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस में शामिल हुई सोनल नागर ने कहा कि मैं पार्टी के लिए मेहनत  से काम करूंगीं। उन्होंने कहा कि  लड़की हूं, लड़ सकती हूं। उत्तर प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर मैं पार्टी ज्वाइन कर रही हूं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला अध्यक्ष सेवादल वसील अहमद, एससी एसटी के जिलाध्यक्ष धर्म सिंह बाल्मीकि और पवन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×