
मुख्य समस्या खेड़ा देवत बाईपास जो कि मुख्य बहारी रोड है व कसाना फार्म हाउस से रिलका रोड है। इन दोनों बाईपासों कों बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसी क्रम में यमुना प्राधिकरण के जेई व संबंधित अधिकारियों साथ जर्जर रोड की समीक्षा की। यह दोनो बाईपास लगभग 1 महीने में बनकर तैयार हो जाएंगें:- दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया

मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी” / गौतमबुद्धनगर
दनकौर कस्बे की प्रमुख रिंग रोड माने जाने वाले खेड़ा देवत मंदिर बाईपास और दनकौर रिलका रोड से सलारपुर अंडरपास लिंक रोड की दशा अब सुधरने वाली है। फिलहाल यह दोनों ही रोड जर्जर अवस्था में है। यही कारण है की दनकौर शहर का सारा यातायात बिहारी लाल इंटर कॉलेज चौक से द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज होते हुए ग्रेटर नोएडा की ओर जाता है और जिससे जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है। कई बार देखा जाता है कि मोहल्ला पैंठ द्रोण मार्केट और बिहारी लाल इंटर कॉलेज पर जाम की स्थिति से आमजन परेशान भी है। दनकौर खेड़ा देवत बाईपास मार्ग की दशा सुधर जाने से बड़ी संख्या में यातायात झाझर रोड से खेड़ा देवत बाईपास होता हुआ डेरेन गूजरान और सिकंदराबाद रोड होता हुआ यमुना एक्सप्रेस वे की ओर और सिकंदराबाद बुलंदशहर की ओर निकल जाएगा। वही दनकौर रेल का रोड से कसाना मैरिज हम के सामने से होता हुआ सलारपुर अंडरपास की ओर निकल जाएगा। अब इन दोनों ही रास्तों की बदहाली से छुटकारा मिलने वाला है और यह दोनों ही सड़क चमचमाती हुई नजर आएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण इन दोनों ही रास्तों की काया पलट करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के और संबंधित अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है।

इस मौके पर दनकौर नगर पंचायत चैयरमैन श्रीमती राजवती देवी के प्रतिनिधि दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया भी मौजूद रहे। दनकौर चैयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह दीपक भैया ने विजन लाइव को बताया कि कस्बा दनकौर की मुख्य समस्या खेड़ा देवत बाईपास जो कि मुख्य बहारी रोड है व कसाना फार्म हाउस से रिलका रोड है। इन दोनों बाईपासों कों बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसी क्रम में यमुना प्राधिकरण के जेई व संबंधित अधिकारियों साथ जर्जर रोड की समीक्षा की। यह दोनो बाईपास लगभग 1 महीने में बनकर तैयार हो जाएंगें