शिवा भाटी को सौंपा अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का ताज

स्वागत समारोह
स्वागत समारोह

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पूर्व प्रदेश मंत्री संजय भाटी के तिलपता कर्णवास स्थित आवास पर स्वागत समारोह संपन्न

शिवा भाटी
शिवा भाटी          

  शिवा भाटी को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया

चंद्रवीर नागर
चंद्रवीर नागर

उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा महिला सशक्तिकरण के लिए भी कार्य करेगी-चंद्रवीर नागर

सुखवीर सिंह आर्य
सुखवीर सिंह आर्य

स्वागत समारोह की अध्यक्षता रिटायर्ड डीएसपी जयपाल सिंह ने की और मंच संचालन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह आर्य ने किया

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का गुर्जर एकता दिवस पटेल जयंती के मौके पर हाल मेंं ही ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुआ था। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर के नेतृत्व में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा लगातार लक्ष्य को ओर बढती ही जा रही है। गौतमबुद्धनगर में युवा विंग का जिलाध्यक्ष  तिलपता कर्णवास निवासी शिवा भाटी को बनाया गया हैं। तिलपता कर्णवास गांव में रविवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पूर्व प्रदेश मंत्री संजय भाटी के आवास पर एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वागत समारोह के दौरान शिवा भाटी को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के युवा विंग का जिलाध्यक्ष के तौर पर कमान सौंपी गई। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर, वरिष्ठ उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह आर्य, संगठन मंत्री डा0 मनोज कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कसाना, कोषाध्यक्ष रवि टाईगर, प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह चौधरी, गौतमबुद्धनगर के जिला प्रभारी बबलू सिंह गुर्जर, क्षेत्रीय मंत्री अरविंद सिंह भाटी आदि पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर
प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह चौधरी
प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह चौधरी

स्वागत समारोह की अध्यक्षता रिटायर्ड डीएसपी जयपाल सिंह ने की और मंच संचालन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह आर्य ने किया। बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर ने कहा कि गुर्जर समाज को एक मंच पर लाकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही समाजिक कुरूतियों को दूर किए जाने के लिए बिरादरी के सरदारों को साथ लेकर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा महिला सशक्तिकरण के लिए भी कार्य करेगी, जल्द ही इस दिशा में महिला सभा की  उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को भी मनोनीत किया जाएगा। संगठन मंत्री डा0 मनोज कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंंद्र कसाना, कोषाध्यक्ष रवि टाईगर, गौतमबुद्धनगर जिला प्रभारी बबलू गुर्जर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह आर्य और सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर आदि वक्ताओं ने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की मजबूती और गुर्जर समाज के उत्थान पर खासा बल दिया।

स्वागत कार्यक्रम
स्वागत कार्यक्रम
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह आर्य
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह आर्य
शिवा भाटी को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा युवा विंग का गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष
शिवा भाटी  अखिल भारतीय गुर्जर महासभा युवा विंग का गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष

शिवा भाटी को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा युवा विंग का गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष के नियुक्ति पत्र देते हुए गुर्जर महासभा की मजबूती के लिए उम्मीद जताई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवा भाटी ने कहा कि पूरी लगन और मेहनत के साथ गौतमबुद्धनगर में खासकर युवाओं के बीच अखिल भारतीय गुर्जर महासभा को विस्तारित करते हुए मजबूती देने का काम करेंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पूर्व प्रदेश मंत्री संजय भाटी और अरूण भाटी,सचिन बैसोया, कपिल भाटी, सुमित भाटी, अमित मावी,सचिन, दुष्यंत, प्रेमराज, लाला पप्पू आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×