दीवार गिरने से 3 बच्चों की मौत का हादसाः- मुस्लिमों के हमदर्द होने का दम भरने वाले संगठन भी दूर

दीवार गिरने से एक बडा हादसा
दीवार गिरने से एक बडा हादसा

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) राष्टीय उपाध्यक्ष व सपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के उत्तार प्रदेश सचिव चौधरी शौकत अली चेची ने ग्राम खोदना का दौरा किया

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष व तिलपता गांव निवासी प्रमुख समाज सेवी सुखवीर सिंह आर्य ने प्रभावित परिवार के यहां पहुंच कर गहरी संवेदना की

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर में निमार्णधीन मकान की दीवार गिरने से एक बडा हादसा हुआ और जिसमें 6 बच्चे दब गए। इनमें 3 बच्चो की दर्दनाक मौत हो गई। जब कि अन्य घायल लोग ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पातल मेंं उपचारधीन हैं। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ग्राम खोदना गांव में यह दुखद हादसा शुक्रवार 28 जून-2024 की सांय हुआ। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से डीसीपी सुनिति सिंह समेत उनके मातहत अफसरों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर रेसक्यू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को गौतमबुद्धनगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा, एडीएम अतुल कुमार के साथ घायलों का हालचाल लेने के लिए ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में पहुंचे और परिजनों को ढांढास बंधाते हुए कहा कि सरकार और गौतमबुद्धनगर प्रशासन इस संकट की घडी मेंं पूरी तरह से साथ हैं। डीएम ने इस मौके पर डॉक्टरों से घायलों और तीमारदारों का खासा ख्याल रखने और बेहतर इलाज दिए जाने के लिए ताकिद किया। किंतु यहां एक सवाल यह भी पैदा हो रहा है कि ग्रेटर नोएडा में हुए इतने बडे हादसे में सरकार और प्रशासन जहां कंधे से कंधा मिला कर प्रभावित लोगों के साथ खडा है और सभी जरूरी मद्द भी मुहैया कराई जा रही हैं, क्या सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की कोई जिम्मेदारी नही बनती है? ग्रेटर नोएडा खोदना गांव जहां यह हादसा हुआ है और 03 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है मुस्लिम परिवार है। यह भी सच है कि मुस्लिमों के हमदर्द होने का दम भरने वाले संगठन भी दूर हैं। राजनीतिक संगठनों की बात करें तो चुनाव चाहे जो हों ज्यादतार राजनीतिक दलांं के लोग मुस्लिमों के वोटों पर अपना हक जताते हुए नही थकते हैं। आकाओं के इशारों पर वोटों की फसल काटन के लिए हर गली मुहल्ले मेंं छुटभैया नेता तो मिल ही जाएंगे, फिर आज यह सब कहां गए? बात यदि कांग्रेस, बसपा, सपा और अन्य दलों की करें तो मुस्लिमों वोटों अपने पाले में किए जाने के लिए हर शातिर चलने से पीछे नही रहते हैं। खोदना गांव मेंं प्रभावित परिवार का दर्द बांटने में यह सभी राजनीतिक दल पिसड्डी साबित हो रहे हैं। किंतु सपा मेंं इस मामले में थोडा अलग है, कई मामलों में सपा को दर्द बांटते हुए देखा जाता रहा है। मगर यहा पर गौतमबुद्धनगर की सपाई इकाई भी फिसडी साबित हो रही है। हादसा घट जाने के दूसरे दिन प्रभावित परिवार का दर्द बांटने और जरूरी मद्द मुहैया कराए जाने के बजाय गौतमबुद्धनगर की सपा जिला इकाई, सपा राज्य सभा सासंद प्रो0 रामगोपाल यादव का जन्म दिन मनाने में ही मशगूल रहे।

चौधरी शौकत अली चेची
चौधरी शौकत अली चेची

हां भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) राष्टीय उपाध्यक्ष व सपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के उत्तार प्रदेश सचिव चौधरी शौकत अली चेची ने ग्राम खोदना का दौरा किया और प्रभावित परिवार का हाल चाल जाना तथा गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि ग्रेटर नोएडा के ग्राम खोदना में दीवार गिरने से हुआ हादसा बेहद दुखद है। इस हादसे में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई हैं और कई लोगों की हालत चिंतानजक बनी हुई है। इसलिए सरकार को चाहिए कि प्रभावित परिवार के लोगों को जरूरी चिकित्सा सुविधाओं के साथ साथ आर्थिक मद्द भी मुहैया कराई जानी चाहिए।

सुखवीर सिंह आर्य
सुखवीर सिंह आर्य

वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष व तिलपता गांव निवासी प्रमुख समाज सेवी सुखवीर सिंह आर्य ने प्रभावित परिवार के यहां पहुंच कर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से जरूरी चिकित्सा सुविधाओं के साथ साथ आर्थिक मद्द मुहैया कराए जाने की मांग की हैंं।

जानिए निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 03 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत कैसे हुई?

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के खोदना कलां गांव में दीवार गिरने से 6 बच्चे दब गए। इनमें तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दिया गया। एडीसीपी सेंट्रल हृदेश कठेरिया के मुताबिक शुक्रवार दिनांक 28 जून-2024 को खोदना कलां गांव में सगीर के निर्माणाधीन मकान का दीवार गिर गई और जिसमें खेलते हुए 8 बच्चे दब गए। इनमें 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

दीवार गिरने से एक बडा हादसा
दीवार गिरने से एक बडा हादसा

उक्त घटना में आयशा पुत्री सगीर उम्र 16 वर्ष, आहद पुत्र मोइनुद्दीन उम्र 4 वर्ष, हुसैन पुत्र इकराम उम्र 5 वर्ष,आदिल पुत्र शेरखान उम्र 8 वर्ष, अलफ़िजा पुत्री मोइनुद्दीन उम्र 2 वर्ष, सोहना पुत्री रहीस उम्र 12 वर्ष,वासील पुत्र शेर खान उम्र 11 वर्ष, समीर पुत्र सगीर उम्र 15 वर्ष, सगीर के मकान की दिवार आदि गिरने से उनके ही परिवार/ रिश्तेदार 8 बच्चे घायल हुए जिसमें आहद, आदिल व अलफिदा की उपचार के दौरान दुखद मृत्यु हो गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है जहां कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×